देहरादून में इस जगह लगा है बोर्ड
इलाके के लोग जाने से डरते हैं
देहरादून थाना बसंत विहार के ठीक सामने टी स्टेट के खंडहर नुमा पुरानी इमारत के बाहर यह बोर्ड लगा है
देहरादून। इस शहर में एक अजीबोगरीब बोर्ड ने इलाके में सनसनी फैला दी है। देहरादून के बसंत विहार थाना के ठीक सामने टी स्टेट क्षेत्र में स्थित एक जर्जर नुमा पुरानी इमारत के बाहर लगा बोर्ड लोगों के बीच डर और चर्चा का विषय बना हुआ है। बोर्ड पर लिखा है – “यहां कुंवारी लड़कियों को आना मना है।”
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह बोर्ड कई दिनों से टंगा हुआ है और इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ इसे शरारती तत्वों की हरकत बता रहे हैं। हालांकि, इस बोर्ड के पीछे असली वजह क्या है, इसका अब तक कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस थाना नजदीक होने के बावजूद इस तरह का संदेश खुलेआम लगा है। क्षेत्र के कई परिवारों ने बताया कि वे अपनी बेटियों को उस रास्ते से भेजने में असहज महसूस कर रहे हैं।
अब सवाल यह है कि आखिर यह बोर्ड किसने लगाया और क्यों? क्या यह महज मजाक है, अंधविश्वास है या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है?
